विज़न जयपुर २०२०
जयपुर - एक विश्वस्तरीय शहर.

जयपुर भारत का गुलाबी शहर है व इसे पूर्व का पेरिस भी कहा जाता है. यह भारत के महत्त्वपूर्ण शहरों में से एक है. युवा नेता श्री राहुल गाँधी ने अपने भाषण में कहा है की जयपुर में एक विश्वस्तरीय शहर बनने की समस्त खूबियाँ मौजूद हैं. 

एक विश्वस्तरीय शहर में यह खासियत होती हैं: 

* बड़े संगठनों के मुख्या दफ्तर 
* महानगरीय चरित्र
* अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 
* हवाई, रेल व सड़क मार्ग से पर्याप्त संयोजन
* वित्तीय संस्थाएं 
* विकसित सूचना प्रौद्योगिकी
* विश्वविद्यालय
* सांस्कृतिक संस्थाएं
* राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम व गतिविधियाँ
* विरासत एवं पर्यटन 

इन्ही के द्वारा आर्थिक विकास संभव है.

इस सपने को साकार करने के लिए मैंने भारत सेवा संसथान के साथ मिलकर एक विश्वस्तरीय शहर की सुविधाओं पर संगोष्ठियाँ आयोजित की हैं. पहली संगोष्टी १६. अगस्त. २००९ को आयोजित की गयी जिसमे जयपुर को स्वच्छा एवं हरा भरा करने को सर्वोच्चा प्राथमिकता दी गयी. इसकी विस्तृत रिपोर्ट कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, शहरी विकास मंत्रालय एवं वन व पर्यावरण मंत्रालय को सौंपी गयी. 

दूसरी संगोष्टी विश्व स्तरीय शिक्षा पर ६. सितम्बर. २००९ को आयोजित की गयी. इस पर विस्तृत रिपोर्ट मय सुझाव, प्रस्ताव एवं चुनौतियाँ माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, उच्चा शिक्षा मंत्रालय एवं तकनिकी शिक्षा मंत्रालय को सौंपी गयी.

आगे परिवहन, स्वस्थ्य, खेलकूद, संस्कृति, विरासत एवं पर्यटन पर अन्य संगोष्ठियाँ आयोजित की जाएँगी.

जयपुर को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए मेरे साथ हाथ मिलाएं. आपके सुझाव मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं. इनको मुझे भेजें contact@rajivarora.com पर.

 

Website Hosted, Designed and Maintained by The Ignited Minds