आज शांति गार्डन बस्सी में प्रजामंडल के सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. पं. नारायण सहाय भादुका जी की 21वीं पुण्य तिथि पर आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। स्व. पं. नारायण सहाय भादुका जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी एवं उनके जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये और हर वर्ष की भांति इस बार भी निर्धन लोगों को कम्बल वितरण कर इस पुण्य कार्य के लिए कार्यक्रम संयोजक श्री राकेश शर्मा को धन्यवाद दिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री परसादी लाल मीणा जी, श्री आर. आर. तिवारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।