एस्टेरिया, जयपुर सेन्टर में राजस्थान कॉन्सेप्ट पर आयोजित महिला सशक्तिकरण अवार्ड के 1st चैप्टर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों संदेश दिया कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे है और सभी को महिलाओं के प्रति सम्मान रखना चाहिए, महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए जिससे हमारे देश के विकास में बढ़ावा मिल सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए महिलाओं के लिए समाज व देश में व्याप्त कुरीतियों का दमन हो सके। इस कार्यक्रम में महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के लिए पूजा मोटवानी का आभार व्यक्त किया।