आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पी.सी.सी. मुख्यालय से आयोजित विशाल पद यात्रा में शामिल हुआ। यह पद यात्रा पीसीसी मुख्यालय से रवाना होकर चांदपोल, छोटी चोपड़, बड़ी चौपड़, रामगंज सर्किल से होते हुए हीदा की मोरी स्थित गांधी सर्किल पहुंची। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, पीसीसी प्रभारी अविनाश पांडे, उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट, सह प्रभारी विवेक बंसल, तरुण कुमार, पीसीसी उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ,मन्त्रीगण, विधायक, पीसीसी पदाधिकारी समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस पद यात्रा द्वारा जनता को गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने का एवं देश में अहिंसा व सदभावना बनाये रखने का संदेश दिया। 02_oct_2019