आज राजकीय बालिका विद्यालय चौड़ा रास्ता, जयपुर में साईं नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट व सदभावना के सिपाही संगठन जयपुर शहर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। सरस्वती जी की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गांधी जी व नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम संयोजक श्री आलोक गुप्ता व साईं नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट, सदभावना के सिपाही संघठन जयपुर शहर व शिक्षक कांग्रेस के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।