आज विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर विज़न ए फिलैंथ्रोफिक इनिशिएटिव NGO द्वारा राजकीय पोद्दार मूक बधिर विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री आवास पर श्रीमान अशोक गहलोत जी द्वारा विजेता दिव्यांग विद्यार्थियों को पुरुस्कार वितरित किये। इस मौके पर कृष्ण कुमार हरितवाल, सावित्री खरेरिया, उदय सिंह खरेरिया आदि मौजूद रहे। दर्शन स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्य मंत्री जी से मुलाक़ात कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री नवीन चावला व पूर्व चीफ़ सेक्रेटेरी श्री सलाउद्दीन अहमद भी उपस्थित रहे। माइंड रूप फाउंडेशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।