आज बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में मालवीय कॉन्वेंट स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम "प्रयास" में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किये गए नृत्यों व नाटकों की सराहना की एवं उनकों पुरस्कार वितरित किये। जैसा कि कार्यक्रम का ही इतना सुंदर नाम है "प्रयास" जीवन में सभी विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए तथा अपने हुनर को आगे लाना चाहिए।इस सुंदर कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम हेतु स्कूल के डायरेक्टर श्री सन्नी कपूर एवं उनके पूरे स्टॉफ का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।