राजस्थान विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना पर अपने विचार व्यक्त किये और सभी को आपसी भेदभाव को भुलाकर, प्रेम व सद्भाव से राष्ट्रीय सेवा में राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस सात दिवसीय शिविर के आयोजन हेतु विभागध्यक्ष डॉ. शालिनी चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया।