आज मुख्यमंत्री निवास,जयपुर में आयोजित श्री गुरुनानक देव जी के 550वें आगमन पर्व के निमित्त शबद कीर्तन दरबार व गुरु वाणी कार्यक्रम में शामिल हुआ और संभोदन किया ,यह वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ है। मुख्यमंत्री महोदय जी की इच्छा थी कि पूरे वर्ष में ऐसे कार्यक्रम किये जायें जिससे जन-जन तक समानता, शांति, प्रेम व सदभाव का संदेश पहुँचाया जा सके। कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी बनाई गई है। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण से लेकर नानक बाड़ी बनाने के प्रस्ताव हैं तथा विभिन्न जिलों से सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थल सुल्तानपुर लोधी की यात्रा के लिए हजारों यात्रियों के लिए निःशुल्क बस सेवा। इन सभी कार्यक्रमों के लिए मैंने मुख्यमंत्री महोदय जी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में पधारे विभिन्न जिलों के सिख एवं पंजाबी समाज के लोगों एवं विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं का आभार व्यक्त कर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राजस्थान के गवर्नर श्री कलराज मिश्र जी एवं राजस्थान सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण आदि उपस्थित रहे।