आज एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज, जयपुर में आयोजित हार्ट ट्रांसप्लांट यूनिट इन्क्लूडिंग ट्रांसप्लांट थिएटर के उदघाटन समारोह में शामिल हुआ। समारोह में पधारे मुख्यमंत्री श्री अशोक जी ने गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की एवं समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर चिकित्सा मंत्री श्री रघु शर्मा जी एवं नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल जी भी उपस्थित रहे। इस हेतु एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुधीर भंडारी जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।