आज महाविद्यालय महारानी कॉलेज, जयपुर में आयोजित "अनन्ता" फ्रेशर्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किये एवं कार्यक्रम की सराहना की। इस हेतु महारानी कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती निधी लेखा शर्मा जी एवं उनके स्टाफ का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।