आज पंजाब के सुल्तानपुर लोदी में आयोजित श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस मौके पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, पंजाब के गवर्नर श्री वी.पी. सिंह, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, श्री सुनील जाखड़ जी एवं पंजाब के कांग्रेसी नेतागण व पदाधिकारियों के साथ श्री गुरुद्वारा बेरी साहिब में अरदास करने का सौभाग्य मिला। श्री गुरुनानक देव जी का संदेश है कि सभी को आपस में प्रेम, भाईचारा व सदभावना के साथ मिलकर रहना चाहिए और बिना स्वार्थ के मनुष्यों को निर्धन व असहाय लोगों की सेवा करनी चाहिए क्योंकि सेवा ही मनुष्य का परम धर्म है।