आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलीपाड़ा, जयपुर में साईं नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट व सदभावना के सिपाही के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किये एवं इस पुण्य कार्य के लिए और भी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। इस पुण्य कार्य हेतु साईं नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम और सदभावना के सिपाही की टीम का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।