आज होटल क्लार्क आमेर, जयपुर में दी एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान संगठन द्वारा आयोजित बेस्ट एम्प्लॉयर अवार्ड 2018 एवं 55वें स्थापना वर्ष समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुआ।समारोह में पधारे मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री श्री परसादी लाल मीणा जी के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में राजस्थान एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन पर अपने विचार व्यक्त किये। मंत्री श्री परसादी लाल मीना जी के साथ मीडिया से प्रेसवार्ता की। एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन को अवार्ड वितरित किये। दी एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष श्री एन. के. जैन जी एवं उनकी पूरी टीम को आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।