आज होटल ग्रैंड उनियारा, जयपुर में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित "वुमन अप समिट" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये और सभी को संदेश दिया कि हमारे देश में महिलाओं के प्रति जो पुरानी प्रथाएं हैं उन सबको मिटाकर महिलाओं को शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में बढ़ावा देना चाहिए जिससे देश के विकास में मजबूती प्रदान हो सके एवं देश की हर महिला अपनी शिक्षा व मेहनत से आगे बढ़ सके। श्रीमती मीता कपूर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना कर उनका आभार व्यक्त किया।