आज स्वर की मल्लिका, स्वर से सशक्तिकरण आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया। यह कार्यक्रम बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी के लिए है, जितना सुंदर कार्यक्रम का नाम है उतना ही सुंदर इसका उद्देश्य है जिसमें सभी को संगीत द्वारा अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा और मैं इस कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती रितु अग्रवाल जी एवं उनकी टीम के सदस्य श्रीमती निशा पारीक, श्री घनश्याम मूलानी आदि सभी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूँ कि यह कार्यक्रम सफल हो, जिससे और लोग भी सशक्तिकरण के लिए जागरूक हो सकें।