आज रविन्द्र मंच, जयपुर में स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 102वीं जयंती वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा कार्यक्रम में शामिल हुआ। श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी की सराहना की। इस मौके पर समारोह में अध्यक्षता कर रहे ऊर्जा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला जी, चिकित्सा मंत्री श्री रघु शर्मा जी एवं मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पधारे कुमार विश्वास जैसे कवियों एवं शायरों ने अपनी सराहनीय प्रस्तुति दी। कवियों व शायरों को कार्यक्रम से पूर्व सम्मानित किया और दीप प्रज्वलित कर गांधी जी व इंदिरा गांधी को नमन किया ।आयरन लेड़ी, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जीवन हम सबकी प्रेरणा है।