आज जवाहर सर्किल पर आयोजित पिंक सिटी साइक्लोथन साईकल मैराथन पॉल्युशन फ्री एवं ग्रीन जयपुर में प्रेसिडिंग प्रेसिडेंट होने के रूप में शामिल हुआ, साइक्लोथन सायकिल मैराथन में बैलून उड़ाकर मैराथन का शुभारंभ किया। सभी के लिए आज बॉडी को फिट रखना बहुत जरूरी है, जिससे आज शरीर में होने वाली नित नई बीमारियों से बचा जा सके एवं सभी को पिंक सिटी को साफ व हरा भरा बनाये रखने का संदेश दिया। इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास जी उपस्थित रहे साइक्लोथन मैराथन के आयोजक श्री पवन गोयल जी को इस मैराथन हेतु आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।