आज बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में जयपुर सिटीजन फोरम द्वारा आयोजित जयरंगम के प्ले "दी लेजेंड ऑफ राम" में जयपुर सिटीजन फोरम के चैयरमैन होने के नाते शामिल हुआ। कार्यक्रम में राम के किरदार को निभाने वाले कलाकार श्री अरुण गोविल सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस सराहनीय प्ले के लिए श्री अरुण गोविल सहित सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य सचिव श्री डी. बी. गुप्ता जी एवं JCF के पदाधिकारी मौजूद रहे।