आज अंतराष्ट्रीय ऑर्गन दिवस के मौके पर अल्बर्ट हॉल स्कूल के हजारों विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की ऑर्गन डोनेशन को सपोर्ट करती हुई फोटो के सामने हमारे इस ऑर्गन डोनेशन के मिशन को सपोर्ट किया। यह देखकर मुझे गर्व महसूस हुआ कि इस बहुत बड़े नवजीवन के काम को आगे बढ़ाने के लिए देश के युवाओं ने इसको सपोर्ट किया, यह सभी युवा धन्यवाद के पात्र है और भविष्य में भी मुझे विश्वास है कि हमारा यह ऑर्गन डोनेशन का मिशन बहुत बड़ा मुकाम हासिल करेगा और लोगों को नवजीवन प्रदान करेगा।