Twitter
                 #राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो 2023 के लिए @rajivarorajpr जी उद्योग विभाग और #REPC की पूरी टीम को शुभकामनाएं।#RIE2023 जोधपुर और निर्यात सेक्टर में नए रंग भरे इसकी पूरी उम्मीद है।#RajasthanInternationalExpo को देखें पूरा इंटरव्यू।https://t.co/ovR5aiOrgr pic.twitter.com/XYQGbEb9Wd
— Ankit Tiwadi (@ankittiwadi) March 19, 2023
                            
                            आज किसान मार्ग, जयपुर में श्री अनिल अग्रवाल जी के यहां श्रीमद भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य कथा का श्रवण किया। स्थानीय लोगों से भेंट की तथा प्रभु से जयपुर शहर के सभी वासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
January 27, 2024
                            
                            आज #गणतंत्र_दिवस के अवसर पर जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में झंडारोहण में सहभागिता की।
January 25, 2024
                            
                            जय सियाराम। आज जयपुर में अपने पैतृक निवास कल्याण जी का रास्ता, चांदपोल में श्री सांवले महादेव जी के भव्य सामूहिक #सुंदरकांड और पौषबड़ा प्रसादी का आयोजन किया गया।
January 22, 2024
                            
                            जयपुर के आदर्श नगर में आज “Classic Cafe One” का उद्घाटन किया। नव प्रतिष्ठान की शुरुआत के मौके पर जयपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मोहम्मद फरहान जी और सुभाष चंद जी को बधाई दी।
January 22, 2024
                            
                            आज #संक्रांति पर जयपुर के चांदपोल स्थित कल्याण जी का रास्ता में अपने पैतृक आवास पर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
January 14, 2024
                            
                            
                            
                            
                            आज जयपुर में एक कार्यक्रम में युवा प्रोफेशनल्स को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया। आज हमारे नौजवान विविध क्षेत्रों में अपनी काबिलियत के दम पर पहचान बना रहे हैं। January 13, 2024
                            
                            
                            
                            
                            गत संध्या खजाने वालों का रास्ता, चांदपोल बाज़ार, जयपुर में ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित सामूहिक पौषबड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुआ। January 12, 2024
                            
                            
                            
                            
                            आज लोहड़ी की पूर्व संध्या पर #जयपुर के मालवीय नगर, सेक्टर - 6 में "मालवीय नगर पंजाबी समिति" द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। January 12, 2024
                            
                            
                            
                            
                            आज जयपुर में यूनिराज एलुमनी फैडरेशन द्वारा आयोजित "नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम" में सम्मिलित हुए। January 6, 2024
                            
                            
                            
                            
                            आज एस.एस.जी. पारीक उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाहरगढ़ रोड, जयपुर में कान्हा जी फाउंडेशन के तत्वावधान में मुख्य अतिथि के तौर पर छोटे बच्चों को जर्सी - स्वेटर और सर्दियों के लिए मौजे आदि भेंट किए। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री घनश्याम मुलानी तथा स्कूल के स्टाफ गण उपस्थित रहे।
December 30, 2023
                            
                            आज #भारतीय_राष्ट्रीय_कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
December 27, 2023
                            
                            तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री #RevanthReddy और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण पर शुभकामनाएं।
December 07, 2023
                            
                            
                            
                            
                            आज मतदान के बाद #जयपुर शहर की विभिन्न विधानसभा सीटों का जायजा लिया, तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।
November 25, 2023
                            
                            
                            
                            
                            आज जयपुर शहर की आदर्श नगर, हवा महल और किशनपोल विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी श्री रफीक खान, श्री आरआर तिवाड़ी और श्री अमीन कागज़ी की उम्मीदवारी के समर्थन में जनसंपर्क किया।
November 23, 2023
                            
                            
                            
                            
                            आज जयपुर में "दी एंप्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान" की वार्षिक साधारण सभा और "बेस्ट एंप्लॉयर अवॉर्ड - 2023" समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
November 20, 2023
                            
                            मालवीय नगर, जयपुर में आज आडवाणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के परिवार समान लोगों का अभिवादन किया।
November 15, 2023
                            
                            आज जयपुर में एमआई रोड व्यापार मंडल द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में संरक्षक होने के नाते सम्मिलित हुए, तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया।
November 08, 2023
                            
                            प्रदेश में प्रगति की गति 10गुना करने के लिए प्रारंभ "कांग्रेस की 7 गारंटी यात्रा" के कार्यक्रम हेतु आज जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी तथा प्रमुख कांग्रेस जनों के साथ सम्मिलित हुए। तत्पश्चात श्री गुरुद्वारा साहिब जाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए गारंटी अभियान की सफलता के लिए अरदास की।
November 07, 2023
                            
                            हवामहल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री आरआर तिवाड़ी जी के प्रधान कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल होकर तिवाड़ी जी के विजय संकल्प को मजबूत किया।
November 06, 2023
                            
                            आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस गारंटी यात्रा के संबंध में जयपुर संभाग की बैठक का प्रभार किया।
November 05, 2023
                            
                            आज आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रफीक खान जी की नामांकन सभा में सम्मिलित हुए, तथा क्षेत्रवासियों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
November 04, 2023
                            
                            आज 1 नवंबर के दिन राजभवन, राजस्थान में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के नवाचार पर आयोजित विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुआ।
November 01, 2023
                            
                            आज राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर एक एक एनजीओ के सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
October 28, 2023
                            
                            मालवीय कॉन्वेंट स्कूल, जयपुर के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को पुरुस्कृत एवं प्रोत्साहित किया।
October 26, 2023
                            
                            गत दिनों L.B.S. पब्लिक स्कूल, जयपुर में डांडिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मैनेजमेंट और आयोजकों द्वारा दिए गए मान - सम्मान का आभारी हूँ।
October 25, 2023
                            
                            जयपुर के दशहरा मैदान, आदर्श नगर में रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। हर वर्ष यहां आयोजित होने वाला या समारोह एकता, अपनापन, भक्ति और सद्भाव की मिसाल है।
October 24, 2023
                             
                             
                             
                             
                             कल दुर्गाष्टमी की संध्या पर सामुदायिक भवन, प्रताप नगर सेक्टर- 11 में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुआ।
October 23, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज जयपुर में Munsif TV द्वारा आयोजित म्हारो राजस्थान कॉन्क्लेव-2023 में अपने विचार रखे।
October 21, 2023
                             
                             
                             
                             
                             नायला बाग, जयपुर में The Crossover समूह की एग्जीबिशन का उद्घाटन कर युवा प्रतिभाओं की कलात्मकता को निहारा। परिधान, ज्वैलरी, होम डेकोर सहित अनेक उत्पादों की यह एग्जीबिशन बड़ी संजीदगी से आयोजित की गई है।
October 21, 2023
                            
                            मालवीय नगर विधानसभा के बरकत नगर में सुधि जनों से भेंट कर सबकी बात सुनी और मालवीय नगर को सर्वश्रेष्ठ बनाने का विज़न साझा किया।
October 15, 2023
                            
                            आज मालवीय नगर विधानसभा के औद्योगिक क्षेत्र में जनसंपर्क कर वहां रहने वाले लोगों से मुलाकात की। सबकी बात सुनी, समस्याओं को जाना और समाधान का भरोसा दिलाया।
October 13, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज जयपुर में REPC द्वारा आयोजित "Leveraging Policies and Tools for Promoting Exports" विषय पर कैपेसिटी बिल्डिंग सेशन को संबोधित किया।
October 13, 2023
                            
                            मालवीय नगर विधानसभा में आज जनसंपर्क की शुरुआत सवेरे जल्दी श्री वेंकटेश्वर मंदिर, जेएलएन मार्ग के दर्शन कर की। भगवान वेंकटेश्वर से इस क्षेत्र के सभी लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
October 13, 2023
                             
                             
                             
                             
                             मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के करतारपुरा में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन का पुण्य श्रवण किया, तथा स्थानीय लोगों से भेंट कर सबकी कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर पर भागवत की नाटिका में मंचन करने वाले कलाकारों का तिलक कर प्रणाम किया।
October 12, 2023
                             
                             
                             
                             
                             जैन सोशल ग्रुप क्रिकेट प्रीमियर लीग में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभागियों और आयोजकों का अभिवादन किया।
October 12, 2023
                            
                            "अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस" पर मालवीय नगर विधानसभा और जयपुर की समस्त बालिकाओं को मेरी तरफ़ से स्नेह एवं बधाई। मेरा स्पष्ट मानना है कि हमारी बेटियों को हर वो अवसर मिलना चाहिए, जो वे चाहती हैं।
October 11, 2023
                             
                             
                             
                             
                             मालवीय नगर विधानसभा में कल शाम श्री चंद्रकुमार जी और श्री महेश वाधवानी जी के यहाँ स्थानीय लोगों से मुलाकात की। क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जिन्हें लेकर यहाँ के जागरूक नागरिकों ने मुझे बताया।
October 10, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज सवेरे लालकोठी, जयपुर के "सविता-रणजीत सिंह भण्डारी मोक्षधाम" में "जयपुर सिटिज़न फोरम" (JCF) द्वारा स्थापित गैस आधारित शवदाह गृह का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगरीय विकास मंत्री, राजस्थान सरकार श्री शांति धारीवाल जी, श्री प्रताप सिंह खचारियावास तथा अन्य अनेक गणमान्य जनों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
October 09, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज मालवीय नगर विधानसभा के वार्ड 146 में जनसंपर्क कर परिवार समान यहां के लोगों की आकांक्षाओं को सुना।
October 08, 2023
                            
                            आज सवेरे मालवीय नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 146 में श्रीमती गोपाल कंवर जी के यहां सार्वजनिक मीटिंग की। शेखावत परिवार और स्थानीय जनों से क्षेत्र के मुद्दों पर विमर्श हुआ, तथा सभी ने आगामी चुनाव में सम्पूर्ण समर्थन सुनिश्चित किया है।
October 08, 2023
                             
                             
                             
                             
                             मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में Eco Rescuers Foundation द्वारा आयोजित "वन्य जीव सप्ताह" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
October 07, 2023
                            
                            हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ़ भाजपा की भाषा हिंसक, नफरती और निंदनीय है। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में साथी कांग्रेस जनों के साथ भाजपा की इस औछी भाषा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
October 06, 2023
                            
                            News-18 Rajasthan के कॉन्क्लेव में राजस्थान मिशन 2030 पर मेरी परिचर्चा
October 06, 2023
                            
                            जयपुर में श्री रामदास राठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में।
October 04, 2023
                            
                            जयपुर में "Rajasthan Tourism Conclave, Mission _2030" के अन्तर्गत भारत-24 चैनल की परिचर्चा में भाग लिया।
                            इन करीब पाँच वर्षों में राजस्थान सरकार ने प्रदेश में धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
                            
                            जयपुर में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन के प्रथम तल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
October 03, 2023
                            
                            श्रम, संकल्प, समर्पण और सामूहिकता से... 
आओ मिलकर बनाएं मालवीय नगर विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ।
                            
                            SMS स्टेडियम, जयपुर में राजस्थान खेल युवा महोत्सव में शामिल होकर प्रदेश की युवा शक्ति के उत्साह से रूबरू हुआ।
October 02, 2023
                            
                            डॉ. अंबेडकर पीजी कॉलेज, महेश नगर, जयपुर में NSS के ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबोधित किया। स्वच्छता का जो संदेश महात्मा गांधी जी ने एक शताब्दी पहले दिया था, वह आज भी हमारे लिए अनुकरणीय है। हर एक युवा को हमारे राष्ट्र नायकों का दर्शन पढ़ना चाहिए।
October 02, 2023
                            
                            आज SMS स्टेडियम, जयपुर में सीनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में सम्मिलित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। खेलों के माध्यम से युवा विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने उल्लेखनीय कदम उठाए हैं।
October 02, 2023
                            
                            आज गांधी जयंती पर मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के झालाना में "मिशन-2030 संवाद कार्यक्रम" के तहत "स्वच्छ एवं स्वस्थ मालवीय नगर अभियान" पर क्षेत्रवासियों से चर्चा की।
October 02, 2023
                            
                            गांधी सर्किल, जयपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सुमिरन किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, प्रदेश सरकार में मंत्रीगण साथ उपस्थित रहे।
October 02, 2023
                            
                            राजस्थान मिशन 2030 माननीय मुख्यमंत्री जी का विज़न है, राजस्थान को शिखर पर ले जाने की रणनीतिक सोच है। आज NDTV - राजस्थान चैनल के मंच पर RajasthanMission2030 पर अपने विचार साझा किए।
October 01, 2023
                            
                            गत दिवस जयपुर में फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (FORTI) की महिला विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उद्यम क्षेत्र में नवाचार कर रही महिलाओं को सम्मानित किया।
September 30, 2023
                            
                            आज जयपुर स्थित राजस्थान चैंबर भवन में आगामी 6 से 8 अक्टूबर को होने जा रहे तीन दिवसीय "Rajasthan MSME Summit & Innovation Expo" के पोस्टर का विमोचन किया।
September 30, 2023
                            
                            आज आवास पर "राजस्थान प्रगतिशील खटीक समाज समिति" के प्रतिनिधियों ने समाजोत्थान एवं स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में निःशुल्क / रियायती दर पर भूमि आवंटित करने की विचाराधीन पत्रावली को राज्य सरकार स्तर पर स्वीकृति प्रदान करवाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
September 30, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के किसान मार्ग, वार्ड नंबर-135 में बोरिंग का उद्घाटन किया। क्षेत्रवासियों की यह मांग काफी लंबे समय से थी, मगर अफ़सोस कि डेढ़ दशक से यहां के चुने हुए प्रतिनिधि ने इस पर कभी गंभीरता नहीं दर्शाई।
September 29, 2023
                            
                            मालवीय नगर विधानसभा के स्वेज फार्म क्षेत्र में कल श्री श्याम भजन संध्या में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया।
September 28, 2023
                            
                            स्वर साम्राज्ञी, भारत रत्न लता मंगेशकर जी की जयंती पर आज मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर मधु भट्ट जी के बैंड द्वारा लता जी के सदाबहार गीत सुनें तथा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। स्वर कोकिला लता जी को स्वरांजलि देने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया।
September 28, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 135, अर्जुन नगर अंडरपास, रेलवे लाइन के पास नालियों पर कवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास किया।
September 28, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज जयपुर के न्यू सांगानेर रोड, सोडाला में स्व. श्री गगेंद्र सिंह शेखावत जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर श्री गगेंद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
September 27, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज जयपुर से माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के मिशन 2030 जन संपर्क अभियान का शुभारंभ हुआ। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में हजारों की संख्या में ज्वैलर्स, उद्यमी, एंटरप्रिन्योर्स, कारीगर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुझे खुशी है कि यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और सुफल सिद्ध हुआ है।
September 27, 2023
                            
                            महान अभिनेता देव आनंद जी की 100वीं जयंती पर आज जयपुर में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी नए स्टाम्प फोल्डर का अनावरण किया। इस अवसर पर मेरे साथ मथुरा से लोक सभा सांसद और मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी जी, विख्यात संगीतज्ञ श्री विश्व मोहन भट्ट और अन्य गणमान्य साथ उपस्थित रहे।
September 26, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज कनोडिया कॉलेज, जयपुर में "पर्यावरण अध्ययन और सार्वजनिक स्वास्थ्य में प्रगति" पर राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया।
September 26, 2023
                            
                            कल श्री तेजा दशमी के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर के कीर्ति नगर में तेजाजी महाराज के मेले में पहुँचकर वीर तेजाजी की पूजा की।
September 25, 2023
                            
                            मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र की मधुवन कॉलोनी व जय जवान कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में धूप दशमी के शुभ अवसर पर दर्शन कर मालवीय नगर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
September 24, 2023
                            
                            आज मुख्यमंत्री आवास पर राज्य मंत्री, बोर्ड, निगम, आयोग के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने राजस्थान मिशन 2030 के बारे में दिशानिर्देश दिए।
September 24, 2023
                            
                            आज उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल के मैनेजमेन्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया।
September 24, 2023
                            
                            जन्मदिन की संध्या पर आज जयपुर में अंगदाता स्मारक पर अंगदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
September 23, 2023
                            
                            आज जन्मदिन पर मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में लालकोठी स्थित अंबेडकर पार्क के पास अपेक्स इन्टरनेशल स्कूल में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। इस कैंप में हृदय, महिलाओं, दांत तथा सामान्य बीमारियों संबंधित रोगों का निःशुल्क परामर्श अनुभवी चिकित्सकों द्वारा दिया गया।
September 23, 2023
                            
                            मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के बरकत नगर, आदर्श बाजार में व्यापारी बंधुओं ने जिस उत्साह से जन्मदिन पर समर्थन दिया, यह मेरे लिए अविस्मरणीय है।
September 23, 2023
                            
                            मालवीय नगर की महिलाओं और माताओं का आभार, जन्मदिन पर आपने दिया आशीर्वाद का उपहार।
September 23, 2023
                             
                             
                             
                             
                             JECC, सीतापुरा, जयपुर में आयोजित प्लास्टिक और एग्रो इंडस्ट्रीज की मेगा एग्जीबिशन #RajPlast2023 में विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की, तथा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
September 23, 2023
                             
                             
                             
                             
                             मालवीय कॉन्वेंट स्कूल, जयपुर में जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिले स्नेह, समर्थन और शुभकामनाओं से अभिभूत हूँ।
September 22, 2023
                            
                            आज जयपुर के अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग में शहर के विकास हेतु 430 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित रहा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा नेहरू उद्यान-लक्ष्मी मंदिर के पास अंडरपास, रामनिवास बाग में भूमिगत पार्किंग के फेज-2, आगरा रोड स्थित सिल्वन पार्क का लोकार्पण किया गया।
September 21, 2023
                            
                            सवेरे जल्दी आवास पर पधारे साथियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
September 22, 2023
                            
                            जयपुर के कर्ता - धर्ता, प्रथम देव श्री गणेश जी (मोती डूंगरी) की वंदना कर जन्मदिवस की शुरुआत की।
September 22, 2023
                             
                             
                             
                             
                             जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आज न्यू आतिश मार्केट, गुर्जर की थड़ी के व्यापारी बंधुओं ने जो मान - सम्मान दिया, उसका आभारी हूँ।
September 21, 2023
                            
                            पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी सरकारी दवा कंपनी राजस्थान ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल लिमिटेड (आरडीपीएल) के पुनर्संचालन पर राजस्थान कैबिनेट के निर्णय के बाद आज सवेरे आवास पर पधारकर आरडीपीएल के कर्मचारियों ने आभार जताया।
September 21, 2023
                             
                             
                             
                             
                             कल मालवीय नगर विधानसभा के सेक्टर-10 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित दशलक्षण महापर्व में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुआ। इस अवसर पर पार्षद राजुला सिंह जी एवं परिवार समान स्थानीय लोगों से सुखद भेंट की, तथा सभी को महापर्व की मंगलकामना दीं।
September 20, 2023
                            
                            मालवीय नगर विधानसभा के बापू नगर से विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि और स्थानीय जनों ने भेंट कर अपनी बस्तियों के नियमन तथा मकानों के पट्टे से संबंधित समस्याएं मुझे बताई।
September 20, 2023
                            
                            मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के प्रतिनिधियों ने आज मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों का नियमन करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
September 18, 2023
                            
                            जयपुर में जेम स्टोन कार्विंग आर्टिस्ट के सामूहिक गोठ एवं स्वास्थ्य जागरुकता अभियान में शामिल होकर प्रदेश में जेम स्टोन कटिंग व कार्विंग क्षेत्र से जुड़े लोगों से सार्थक विमर्श किया।
September 16, 2023
                            
                            जयपुर में "भारतीय स्वर्णकार संघ" द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वर्णकार बंधुओं को प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
September 16, 2023
                            
                            जवाहर कला केंद्र, जयपुर में पेंटिंग एग्जीबिशन का अनावरण किया। कलाकार की कला उसकी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम होती है।
September 15, 2023
                            
                            राजस्थान कांग्रेस की प्रचार एवं प्रकाशन समिति के सहसंयोजक के नाते आज जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में आयोजित बैठक में शामिल हुआ।
September 15, 2023
                            
                            राजस्थान वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बने, इस उद्देश्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियां प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही हैं
September 14, 2023
                            
                            कोटा में चम्बल रिवर फ्रन्ट के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले UDH मंत्री श्री शांति धारीवाल, श्री संयम लोढ़ा और कांग्रेस परिवार के सदस्यों के साथ।
September 12, 2023
                            
                            उदयपुर में फोर्टी एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के निर्यताकों व उद्योगपतियों को सम्मानित कर प्रोत्साहन दिया।
September 10, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज रेलवे ग्राउंड, जयपुर में राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सब जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होकर विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
September 07, 2023
                            
                            गत दिवस जयपुर में पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, तथा बाल साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट रचनाकारों को सम्मानित किया।
September 06, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज जयपुर में 30वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड अनिकेत चौधरी को, अंडर-14 के उत्कृष्ट खिलाड़ी मोहम्मद सफान, मानव सुथार, मुकुल चौधरी और पर्व झालानी को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की।
September 06, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज शिक्षक दिवस पर महरानी गर्ल्स कॉलेज, जयपुर में "Centre For Nutrition Science" और पालना गृह (Creche) "वात्सल्य" का उद्घाटन किया। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राजीव जैन, महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती निमाली सिंह तथा अन्य शिक्षकगण व स्टाफ सदस्य इस दौरान उपस्थित रहे।
September 05, 2023
                             
                             
                             
                             
                             आज भाटिया भवन, राजापार्क में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल चौपड़ा, पार्षद श्री नीरज अग्रवाल तथा अन्य कांग्रेस जन व स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।
September 05, 2023
                            
                            मालवीय नगर सेक्टर-8 के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आज मेरी उम्मीदवारी के समर्थन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मालवीय नगर विधानसभा के अनुभवी वरिष्ठजनों द्वारा दिए गए मान सम्मान और समर्थन के मैं सभी का आभारी हूं।
September 03, 2023
                            
                            जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में थार सर्वोदय संस्थान की तरफ़ से आयोजित 12वें प्रिंसिपल - शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होकर जयपुर के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों और शिक्षकों को सम्मानित किया।
September 02, 2023
                            
                            आज जयपुर के RAS Club में उद्योग विशेषज्ञों के साथ प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की जटिलताओं और व्यापार पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुआ।
September 01, 2023
                            
                            आज वैशाली नगर, जयपुर के आँचल बालिका गृह की नन्ही बालिकाओं के साथ मिलकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मासूम बालिकाओं ने तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर बड़े उत्साह के साथ मेरे राखी बांधी। मैंने भी एक भाई की तरह समर्पण भाव के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया।
August 29, 2023
                            
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             भारतीय दूतावास लंदन में संस्कृति, विरासत एवं परंपरा के आयाम विषय पर परिचर्चा के दौरान मैंने भारतीय समृद्धशाली परम्परा व हस्तकला पर अपने विचार रखे
                             भारतीय दूतावास लंदन में संस्कृति, विरासत एवं परंपरा के आयाम विषय पर परिचर्चा के दौरान मैंने भारतीय समृद्धशाली परम्परा व हस्तकला पर अपने विचार रखे
                             भारतीय दूतावास लंदन में संस्कृति, विरासत एवं परंपरा के आयाम विषय पर परिचर्चा के दौरान मैंने भारतीय समृद्धशाली परम्परा व हस्तकला पर अपने विचार रखे
                             भारतीय दूतावास लंदन में संस्कृति, विरासत एवं परंपरा के आयाम विषय पर परिचर्चा के दौरान मैंने भारतीय समृद्धशाली परम्परा व हस्तकला पर अपने विचार रखे